Years Experience
Happy Yajman
Pujan Done
Team Member
पंडित गोविंद शर्मा जी
नलखेड़ा, मध्य प्रदेश में माँ बगलामुखी की पूजा, साधना एवं धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़े पंडित जी हैं। माँ बगलामुखी के पावन धाम नलखेड़ा में श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वे विभिन्न पूजा-पाठ, हवन, अनुष्ठान एवं वैदिक धार्मिक विधियों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
पंडित जी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को परंपरागत धार्मिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार और श्रद्धा के साथ माँ बगलामुखी की पूजा एवं अनुष्ठान कराने में सहायता
प्रदान करना है। देश के अलग-अलग स्थानों से नलखेड़ा आने वाले भक्तों के लिए पूजा की उचित विधि, अनुष्ठान एवं धार्मिक प्रक्रिया के संबंध में
मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
हमारी धार्मिक सेवाएँ
माँ बगलामुखी हवन एवं अनुष्ठान
बगलामुखी मंत्र जाप एवं साधना संबंधी
वैदिक पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान
ग्रह शांति एवं अन्य धार्मिक पूजा
विशेष अवसरों पर धार्मिक अनुष्ठान
माता बगलामुखी का यह मंदिर मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा कस्बे में लखुन्दर नदी के किनारे स्थित है। यह मन्दिर तीन मुखों वाली त्रिशक्ति बगलामुखी देवी को समर्पित है। मान्यता है कि द्वापर युग से चला आ रहा यह मंदिर अत्यंत चमत्कारिक भी है। इस मन्दिर में विभिन्न राज्यों से तथा स्थानीय लोग भी एवं शैव और शाक्त मार्गी साधु-संत तांत्रिक अनुष्ठान के लिए आते रहते हैं ! यहाँ बगलामुखी के अतिरिक्त माता लक्ष्मी, कृष्ण, हनुमान, भैरव तथा सरस्वती की मूर्तियां भी स्थापित हैं। [1] कहते हैं कि इस मंदिर की स्थापना महाभारत में विजय के उद्देश्य से [2] भगवान कृष्ण की सलाह पर युधिष्ठिर ने की थी। [3] मान्यता यह भी है कि यहाँ की बगलामुखी प्रतिमा स्वयंभू है। [4] प्राचीन तंत्र ग्रंथों में दस महाविद्याओं का उल्लेख है जिनमें से एक है बगलामुखी। माँ भगवती बगलामुखी का महत्व समस्त देवियों में सबसे विशिष्ट है। विश्व में इनके सिर्फ तीन ही महत्वपूर्ण प्राचीन मंदिर हैं, जिन्हें सिद्धपीठ कहा जाता है। यह मन्दिर उन्हीं से एक बताया जाता है |